लॉकडाउन 15 अप्रैल को खोलेंगे हम, याद रहे कि भीड़ न होने पाए: विधायकों से बोले CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, सूबे में लॉकडाउन को 15 अप्रैल से खोला जा सकता है। लॉकडाउन खुले तो यह सुनिश्चित करना होगा कि, कहीं जमावड़ा या भीड़ न होने पाए। 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोला गया और अगर भीड़ हो गई तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।'

मुख्यमंत्री ने यह बात उत्तर प्रदेश के विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हुए कही। उस दौरान उन्होंने विधायकों से यह भी कहा कि, इसमें आपका सहयोग चाहिए। भीड़-जमावड़ा न हो और व्यवस्था न बिगड़ें, इसके लिए हम व्यवस्था बनाएंगे।'

यूपी में 230 हो गई संक्रमित मरीजों की संख्या

यूपी में 230 हो गई संक्रमित मरीजों की संख्या

वहीं, सूबे में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैल रहा है। देश का सबसे बड़ा राज्य होने की वजह से यूपी में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यूपी सरकार ने शनिवार को माना कि, यहां मरीजों की संख्या 200 पार हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, अब तक 231 केस मिल चुके हैं। जमातियों की वजह से एक दिन में 55 मामले सामने आए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus को लेकर Uttar Pradesh में Yogi Adityanath का Plan क्या है जानिए | वनइंडिया हिंदी
    1000 लोगों को क्वारंटाइन किया गया

    1000 लोगों को क्वारंटाइन किया गया

    अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि, राज्य में अब तक 21 कोरोना मरीज ठीक किए जा चुके हैं, और ये सभी डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि तब्लीगी जमात की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब तक जमात के कुल 1302 लोग मिले हैं जिनमें से 1000 को क्वारंटाइन किया गया है। इनमें 306 लोग विदेशी मूल के हैं।

    सबसे ज्यादा कोरोना मरीज नोएडा में मिले

    सबसे ज्यादा कोरोना मरीज नोएडा में मिले

    बकौल अवस्थी, नोएडा में सबसे अधिक 58 लोग संक्रमित हैं। यहां 3 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें ज्यादातर लोगों का तबलीगी जमात से ताल्लुक है। जिसके चलते यहां की संख्या बढ़कर 58 तक पहुंच गई है।इस जिले में अभी 50 कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+