लखनऊः अब यूपी में भी बिना परीक्षा के कक्षा 6 से 9 और 11 वीं के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट
लखनऊ। कोरोना की महामारी के चलते बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव अराधना शुक्ला ने कहा कि कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11वीं के छात्रों को अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया जाएगा। ये सभी वो छात्र होंगे जो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ रहे होंगे।

बता दें कि कई राज्य की सरकारों ने ऐसा फैसला लिया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के दौरान हिमाचल सरकार ने पहली से नौवीं और 11वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए अगली कक्षाओं में प्रमोट करने को कहा है। परीक्षा परिणाम घोषित हुए बिना विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने के लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को मंजूर किया गया।
वहीं बिहार में कोरोना के चलते लॉकडाउन और स्कूलों में परीक्षा न होने के चलते सरकार ने पहली से 8वीं तक के सरकारी स्कूल के 2 करोड़ बच्चों को सीधे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते इन कक्षा के छात्रों की वार्षिक परीक्षा नहीं हो पाई थीं. शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री ने मुहर लगा दी है।
इस मामले में बीते दिनों शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने सरकार को अवगत कराया था। विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा स्थगित होने को लेकर पृछे जाने पर बताया था कि अप्रैल से हर स्कूल-कालेज में नया शैक्षिक सत्र शुरू होने को लेकर विभाग बिना मूल्यांकन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने के उपाय पर विचार कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications