यूपी के मदरसा बोर्ड ने भारतीय संविधान को किया कोर्स में शामिल
नयी दिल्ली। देश की आजादी की 69वीं वर्षगांठ के मौके पर उत्तर प्रदेश के मदरसा शिक्षा बोर्ड ने ऐलान करते हुए कहाहै कि भारतीय संविधान को सिलेबस में शामिल किया जाएगा। मदरसे के अंडरग्रैजुएट छात्रों को संविधान की पढ़ाई कराई जाएगी। मदरसा बोर्ड की ओर से यह फैसला दारुल उलूम की ओर से जश्न-ए-आजादी में मुसलमानों से धूमधाम से शामिल होने की अपील किए जाने के एक दिन बाद लिया गया है।

आपको बता दें कि ये पहली बार है जब 3,500 मदरसों में भारतीय संविधान को पढ़ाने का फैसला लिया गया है। यहां मदरसों में सत्र जुलाई माह में ही शुरू हो गया है, लेकिन सत्र के बीच में संविधान को एक सब्जेक्ट के तौर पर कोर्स में शामिल किया जाएगा।
बोर्ड ने इसे अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल करने का फैसला किया है। संविधान की पढ़ाई छात्रों को उर्दू में कामिल फारसी और कामिल अरबी क्लासों में कराई जाएगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 3500 मदरसों में कुल 3.5 लाख छात्र पढ़ते हैं, इनमें से 20 हजार छात्र इस साल ग्रैजुएशन में हैं, जो संविधान की भी पढ़ाई इस साल से कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications