फोन नहीं उठाने पर डीआईजी साहब ने सिपाही को दी गालियां, फाड़ दी वर्दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी किस कदर अपनी पॉवर के नशे में चूर है इसका उदाहरण फैजाबाद में देखने को मिला है। फैजाबाद के डीआईजी का फोन नहीं उठाने पर सिपाही पर डीआईजी साहब ने हमला कर दिया।

Constable was abused and exploited for not picking the call of DIG

फैजाबाद पुलिस लाइन के आरक्षी जुबैर अहमद किसी वजह से डीआईजी विजय गर्ग का फोन नहीं उठा सके तो डीआईजी साहब इतना आग बबूला हुए कि उन्होंने ना सिर्फ जुबैर को भद्दी-भद्दी गालियां दी बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी।

कॉस्टेबल जुबैर का कहना है कि वह फोन का बजर नहीं सुन पाये थे जिस वजह से वह फोन नहीं उठा सके। जुबैर ने बताया कि डीआईजी गर्ग ने उन्हें डंडों से मारा और उनकी वर्दी तक नोच डाली।

इस घटना के बाद आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भाऊराव देवरस अस्पताल के अधीक्षक से जुबैर का तत्काल मेडिकल कराने का अनुरोध किया जिसमे 12-24 घंटे पुराने 03 मल्टीप्ल अब्रेजन की चोटें आयीं जो कठोर वस्तु से बनी बतायी गयी थीं।

जुबैर ने डीआईजी श्री गर्ग के खिलाफ एसओ कैंट, फैजाबाद को संबोधित एक एफआईआर भी लिखा जिसपर अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी एस जावीद अहमद को मुक़दमा दर्ज करने और डीआईजी गर्ग के खिलाफ विभागीय जंच कराये जाने हेतु अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+