'हनुमान को दलित' बताने पर तेज हुई सियासत, लखनऊ में कांग्रेसियों ने लगाए पोस्टर

लखनऊ। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से हनुमान को दलित बताया, उसको लेकर सियासत तेज होती जा रही है। इस सियासत में अब कांग्रेस भी कूद गई है। कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ के चौराहों पर पोस्टर लगा कर सीएम योगी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर सीएम योगी से हनुमान वाले बयान पर माफी मांगने की अपील की है।

Congress workers posters in Lucknow after statement on Yogi Adityanaths Hanuman ji

पोस्टर में एक तरफ भगवान हनुमान और दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी है। इस पोस्टर में लिखा है कि 'हे तुच्छ मानसिकता के व्यक्ति कुछ वोटों के कारण मुझे भी राजनीति में ले आयें,। वहीं, दूसरी तरफ सीएम योगी को बोलते हुए लिखा है कि बजरंगबलि दलित थे। साथ ही पोस्टर में लिखा है कि देश से और हनुमान भक्तों से योगी माफी मांगने की अपील की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल अवस्थी द्वारा जारी किए गए इन पोस्टरों को कांग्रेस दफ्तर के साथ ही जीपीओ पर भी लगाया गया है।

Congress workers posters in Lucknow after statement on Yogi Adityanaths Hanuman ji

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अलवर में जनसभा को संबोधित करते हुए बजरंगबलि भगवान को दलित बताया था। उनके इस बयान के बाद दो मंत्री भी कूद पड़े थे। यूपी के गोंडा कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी के बयान पर चुटकी लेते हुए पहलवानों को हनुमान जी सेना बताते हुए कहा कि, ये हनुमान जी की सेना है और अगर मैं उस समय अध्यक्ष होता तो बिना मेरी अनुमति के हनुमान जी जा नहीं सकते थे। तो वहीं बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने भगवान हनुमान को आर्य बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+