यूपी में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब वो सुबह की सैर पर निकले थे और घर वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी को-ऑपरेटिव सेल के प्रदेशाध्यक्ष तथा वकील राजनारायण को बेलइसा के पास घर है।

आसपास के लोग राजनारायण को पल्हनी सीएचसी की एम्बुलेंस से ज़िला अस्पताल के लिए निकले लेकिन उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि कि राजनारायण सिंह ने 1993 में कांग्रेस के टिकट पर आजमगढ़ के लालगंज विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वह जिला सेन्ट्रल बार के उपाध्यक्ष भी रहे।












Click it and Unblock the Notifications