'आखिर सरकार को क्या परेशानी है खाली पड़े पद भरने में?' प्रियंका गांधी ने पूछा

'आखिर सरकार को क्या परेशानी है खाली पड़े पद भरने में?' प्रियंका गांधी ने पूछा

लखनऊ, 14 जुलाई: बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की कोशिश की है। प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार से सवाल करते हुए पूछा, 'आखिर सरकार को क्या परेशानी है खाली पड़े पद भरने में?'। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा हजारों युवा अपनी भर्तियों की गुहार लेकर राजधानी लखनऊ आते हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती।

Congress leader Priyanka Gandhi Vadra criticizes Yogi government for unemployment

क्या परेशानी है खाली पड़े पद भरने में: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज जिले में एक प्रतियोगी छात्र विकास कुमार सिंह (30) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना को दुखद बताया। प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर लिखा, 'आज सुबह प्रयागराज से एक युवा द्वारा आत्महत्या कर लेने की दुखद खबर मिली। खबरों के अनुसार वो नौकरी न लगने के चलते परेशान था। पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आईं हैं। उप्र में बेरोजगारी चरम पर है। हजारों युवा अपनी भर्तियों की गुहार लेकर राजधानी लखनऊ आते हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती। उन्हें गालियां दी जाती हैं और मुकदमे लगाकर अंदर करने की धमकी दी जाती है। आखिर सरकार को क्या परेशानी है खाली पड़े पद भरने में?'

प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
बता दें कि प्रतियोगी छात्र विकास कुमार सिंह (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने स्वेच्छा से जान देने की बात कही है। बता दें, विकास पुत्र अनिल सिंह मूल रूप से अंबेडकर नगर के मानिकपुर, जमूकला महाउबा गोला का रहने वाला था। वह पिछले कई सालों से शिवकुटी के नारायण आश्रम के पास किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+