योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- 'कोरे दावे की बजाय किसानों को मुआवजा दिया जाए'

लखनऊ। भारी बारिश और ओले गिरने से प्रदेश में गेहूं, मटर, आलू और तिलहन की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। साथ ही प्रियंका गांधी ने किसानों को बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Recommended Video

    CM Yogi पर Priyanka Gandhi का तंज, किसानों को लेकर रखी ये मांग | वनइंडिया हिंदी
    Congress leader Priyanka Gandhi attacked up cm Yogi Adityanath

    प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
    प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80% तक फसल बर्बाद हो गई है। यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।' इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया।

    15 मार्च से कांग्रेस शुरू करेंगी 'किसान जनजागरण अभियान'
    2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपनी सियासी जमीन मजूबत करने में जुट गई है। कांग्रेस ने अपनी रणनीति की फेहरिस्त में किसानों को भी रखा है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 15 मार्च को सहारनपुर में किसान जनजागरण अभियान के तहत रैली करने वाली हैं। इसके लिए यूपी कांग्रेस की टीम 'ग्राउंड वर्क' पर जुटी हुई है।

    किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा: सीएम योगी
    यूपी के कई हिस्सों में गुरुवार को ओलावृष्टि हुई, जिसकी वजह से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। सरकार से किसानों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू ने हमदर्दी का मरहम अन्नदाताओं के बीच रख दिया। हालांकि, प्रदेश की योगी सरकार ने कांग्रेस के इस दांव के दूरगामी परिणामों को देखते हुए तुरंत ऐलान किया कि अधिकारियों को नुकसान के आकलन और उसका उचित मुआवजा किसानों को दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+