यूपी: कानून व्यवस्था पर योगी सरकार के जवाब पर प्रियंका ने किया पलटवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधिक ग्राफ पर कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने यूपी में बढ़ते अपराधों पर कहा, 'मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें'। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते हुए घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी'?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किया हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 'उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या'। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के कारनामे चरम पर हैं और जनता पूछ रही है कि ऐसा क्यों'?

क्या लिखा था पहले

क्या लिखा था पहले

इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा था कि, 'पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाए हो रही हैं। मगर उप्र की भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है'?

यूपी पुलिस ने यह दिया था जवाब

यूपी पुलिस ने यह दिया था जवाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर यूपी पुलिस ने अपना जवाब दिया है। यूपी पुलिस ने ट्वीट में लिखा, 'गम्भीर अपराधों में यूपी पुलिस की ओर से अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। बताया कि पिछले दो वर्षों में 9 हजार 225 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 81 मारे गए। रासुका में प्रभावी कार्रवाई कर करीब दो अरब की सम्पत्ति जब्त की गई। जबकि डकैती, हत्या, लूट व अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+