प्रियंका गांधी ने UP सीएम से 48 घंटे के अंदर मांगा स्पष्टीकरण, बोलीं- 'आगरा मॉडल' का झूठ....

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने आगरा मॉडल पर ट्वीट करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। बता दें, इस पहले सोमवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि आगरा में 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। ट्वीट के वायरल होने के बाद आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर जवाब दिया था, साथ ही ट्वीट का 48 घंटों में स्पष्टीकरण देने और खंडन करने को कहा था।

Recommended Video

    Priyanka Tweet 48 घंटों में 28 Corona मरीजों की मौत,Agra DM बोले ये,भेजा नोटिस | वनइंडिया हिंदी
    आगरा में दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है मृत्युदर

    आगरा में दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है मृत्युदर

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए 'आगरा मॉडल' सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा, 'आगरा में कोरोना से मृत्युदर दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है। यहां कोरोना से मरीजों की मृत्यदर 6.8% है। यहां कोरोना से जान गंवाने वाले 79 मरीजों में से कुल 35% यानि 28 लोगों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे के अंदर हुई है। 'आगरा मॉडल' का झूठ फैलाकर इन विषम परिस्थितियों में धकेलने के जिम्मेदार कौन हैं? मुख्यमंत्री 48 घंटे के भीतर जनता को इसका स्पष्टीकरण दें और कोविड मरीजों की स्थिति और संख्या में की जा रही हेराफेरी पर जवाबदेही बनाएं।'

    मुख्यमंत्री कार्यालय का पत्र भी किया पेश

    बता दें, इस ट्वीट में प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री कार्यालय का एक पत्र भी पेश किया है। 18 जून के इस पत्र में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की मृत्यु संबंधित आंकड़े एवं वास्तविक रूप से घटित मृत्यु के आंकड़ों में विरोधाभास होता है। 17 जून को पेश की गई सूचना के अनुसार 16 जून को कोविड से संक्रमित 30 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि वास्तविक रूप से यह संख्या काफी कम थी। मुख्यमंत्री ने इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मृत्यु से संबंधित वास्तविक आंकड़े ही पोर्टल पर फीड किए जाएं और उसी के अनुसार सूचना उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए।

    पत्र लिखकर आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने दिया जवाब

    पत्र लिखकर आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने दिया जवाब

    इसस पहले प्रियंका गांधी ने आगरा में 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। ट्वीट के वायरल होने के बाद आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर जवाब दिया था। डीएम कहा कि जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया गया है वह गलत है। उन्होंने लिखा इस मीडिया रिपोर्ट में अब तक हुए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के सम्बन्ध में डेथ ऑडिट का हवाला दिया गया है। पिछले 109 दिनों में आगरा में अबतक कुल 1136 केस एवं 79 मृत्यु हुयी है। 'पिछले 48 घंटों में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु' की खबर असत्य है।

    ट्वीट का खंडन करने को कहा...

    ट्वीट का खंडन करने को कहा...

    इसके बाद डीएम ने एक और ट्वीट कर पिछले पांच दिनों के सैंपलिंग के आंकड़े दिए। 21 जून को 238, 20 को 272, 19 को 307, 18 को 295, 17 को 308 सैंपल लिए गए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अपील करते हुए कहा कि सभी से प्रार्थना है कि वे देखें कि आइसोलेशन वार्ड में किस तरह हमारे कोरोना योद्धा दिन रात काम कर रहे हैं। हमें उन्हें प्रेरित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने 22 जून के ट्वीट का 24 घंटे में खंडन करने को कहा है। डीएम ने पत्र में कहा है-पिछले 109 दिन में आगरा में काविड-19 के 1,139 केस आए हैं, 79 मरीज़ों की मौत हुई है। पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+