कनाडा से भारत आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, काशी में दोबारा होगी स्थापित: सीएम योगी
लखनऊ, 03 नवंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 100 साल पहले काशी से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति चोरी हुई थी। यहां से यह मूर्ति अलग-अलग हाथों में पहुंचते-पहुंचते कनाडा के विश्वविद्यालय में पहुंची थी। अब यह मूर्ति उत्तर प्रदेश को 11 नवंबर को दिल्ली में प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा की मूर्ति 14 नवंबर को काशी पहुंचेगी। 15 नवंबर को काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में इस मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम संपन्न होगा।
Recommended Video

15 नवंबर को की जाएगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
मुख्यमंत्री योगी बुधवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''11 नवंबर को हम मां अन्नपूर्णा की मूर्ति दिल्ली से शोभा यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश लाएंगे। 11, 12, 13 और 14 नवंबर को यह यात्रा प्रदेश मे चलती रहेगी। यात्रा के दौरान अलग-अलग ज़िलों के प्रभारी मंत्री मूर्ति की अगवानी करेंगे। 14 नवंबर तक शोभायात्रा के रूप में मूर्ति को काशी लाया जाएगा। 15 नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मिल-जुलकर खुशियां बांटने से पर्व का उल्लास बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेश सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों से दीपावली पर समाज के निर्धन और कमजोर वर्गों के लोगों के साथ पर्व की खुशियों में सम्मिलित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दीपावली पर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित अन्य जरूरतमंदों के आवास पर पहुंचकर दीप जलाने और मिठाई वितरित किए जाने से समाज के सभी लोगों के लिए दीपावली का यह पर्व विशेष हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications