UP: महिला दिवस पर मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज, सीएम योगी ने महिलाओं को किया सम्मानित
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मिशन शक्ति के दूसरे चरण का आगाज किया। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए समर्पित है। सीएम योगी ने कहा कि माता के समान कोई छाया, आश्रय व सुरक्षा नहीं। माता के समान इस विश्व में कोई जीवनदाता नहीं। सीएम ने इस अवसर पर कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
Recommended Video

सीएम योगी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह ट्वीट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा, 'प्रदेशवासियों को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।'
हम सभी 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें: सीएम
सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा, 'प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मिशन शक्ति' के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। आइए, हम सभी 'मिशन शक्ति' के उद्देश्यों की सफलता हेतु सहभागी बनें।' बता दें, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वावलंबन की मिसाल पेश करने वाली 11 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही इन महिलाओं अपने संघर्ष की कहानी भी साझा की। इस अवसर पर जिलों में महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए रिपोर्टिंग चौकी व साइबर क्राइम थाने में महिला साइबर क्राइम सेल की शुरुआत भी की गई।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications