माफियाओं पर फिर गरजे CM YOGI, कहा: 'माफिया अपराधी अब गले मे तख्ती टाँग कर चलता है'

सीएम योगी का माफियाओं को मिटटी में मिलाने का प्रण और यूपी में अपराधियों की कमर तोड़ने का अभियान कहीं से भी कमजोर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। आज फिर योगी इनके खिलाफ फ्रंटफुट पर खेलते नजर आए।

CM YOGI aggressive statement on maafiya UP Nikay chunav 2023 public meeting Raebareli and Unnao

उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ योगी आदित्यनाथ हमेशा से फ्रंटफुट पर खेलते नजर आए हैं। पिछले कुछ दिनों में जो कुछ यूपी में घटित हुआ, उसकी चर्चा प्रदेश ही नहीं, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी की गई है। असद एनकाउंटर और फिर अतीक हत्याकांड के बाद विपक्षी दलों ने सरकार और सीएम योगी को घेरने की पुरजोर कोशिश की थी। ऐसे में माना जा रहा था कि चुनाव से ठीक पहले योगी बैकफुट पर जाएंगे, लेकिन मंगलवार को उन्नाव में हुई जनसभा में सीएम योगी ने अपनी मंशा साफ़ कर दी है।

CM YOGI aggressive statement on maafiya UP Nikay chunav 2023 public meeting Raebareli and Unnao

माफिया गले मे तख्ती टाँग कर घूम रहे
दरअसल, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज नगर निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को लुभाने के लिए रायबरेली और उन्नाओ के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रायबरेली शहर के राजकीय इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 6 साल पहले आम इंसान अपनी इज्जत बचाने के लिए सड़क पर डर कर चलता था और अपराधी सीना तानकर, लेकिन हमने ऐसा धर्म चक्र घुमाया की माफिया अपराधी अब गले मे तख्ती टाँग कर चलता है और ठेला लगाकर काम करना चाहता है लेकिन रंगदारी नही वसूलना चाहता।

CM YOGI aggressive statement on maafiya UP Nikay chunav 2023 public meeting Raebareli and Unnao

विकास और तेज रफ्तार से चलेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कालेज के मैदान में जमा हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक डबल इंजन की सरकार है और अब आप की मदद से तीन इंजन की सरकार बन जाए तो विकास तेज रफ्तार से चलेगा। पहले कहा जाता था कि जंहा से गड्ढे शुरू हो जाये समझ जाएं कि उत्तर प्रदेश शुरू हो गया। हमने नेपाल से निकली सड़क को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से जोड़ दिया। हर घर जल योजना जैसी योजनाओं से जल समस्या का निराकरण किया।

CM YOGI aggressive statement on maafiya UP Nikay chunav 2023 public meeting Raebareli and Unnao

Recommended Video

    माफियाओं पर फिर गरजे CM YOGI, कहा: 'माफिया अपराधी अब गले मे तख्ती टाँग कर चलता है'

    'ट्रिपल इंजन' की सरकार बनाएं: सीएम योगी
    वहीं उन्नाव के रामलीला मैदान में सीएम योगी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की। रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, प्रदेश में आज सुरक्षा का माहौल है, प्रदेश में अब दंगा नहीं होता है। सीएम योगी ने ये भी कहा कि नए भारत को दुनिया देख रही है, हर क्षेत्र में भारत प्रगति कर रहा है और अब भारत के बारे में दुनिया का नजरिया बदल चुका है। सीएम योगी ने जनता से निकाय चुनाव को लेकर अपील की और कहा कि 'ट्रिपल इंजन' की सरकार बनाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+