रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने दिया बहनों को तोहफा, यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को तोहफा दिया। योगी सरकार ने कहा है कि रविवार यानि (2 अगस्त) को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा, सरकार ने रोडवेज की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। हालांकि हफ्ते के शनिवार और रविवार को प्रदेश में विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान के लिए साप्ताहिक बंदी निर्धारित है।

cm yogi adityanath order no lockdown on sunday in up due to raksha bandhan

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार के मद्देनजर 2 अगस्त यानी रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही रक्षाबंधन के दिन यूपी रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। इसके तहत 2 अगस्त 2020 की रात 12 बजे से 3 अगस्त की रात 12 बजे तक सभी बसें महिलाओं के लिए फ्री रहेंगी। हालांकि, बसों में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

Recommended Video

    Raksha Bandhan 2020 : भाई को इस समय भूल कर भी न बांधे राखी,जानिए शुभ मुहूर्त | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन ना किया जाए। पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि रक्षाबंधन के मौके पर सघन पट्रोलिंग करके सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखें।

    इससे पहले योगी सरकार ने अनलॉक-3 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें 1 से 3 अगस्त के मध्य बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को मिठाई, बेकरी, पशु विक्रय और राखी विक्रय की दुकानों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोले जाने की इजाजत दी गई थी। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि रक्षाबंधन के मौके पर भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+