सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को किया फोन, दी जन्मदिन की बधाई
लखनऊ, 01 जुलाई: यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है। इससे पहले योगी ने उन्हें ट्वीट कर भी बधाई दी। तो वहीं, सपा नेता और कार्यकर्ता कल से ही जगह-जगह केक काटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं और मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनकी लम्बी आयु की दुआ मांग रहे हैं।
Recommended Video


ट्वीट कर सीएम योगी ने दी अखिलेश को बधाई
सीएम योगी ने ट्वीट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दी। कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
सोशल मीडिया पर टेंड कर रहा है हैप्पी बर्थ अखिलेश
वहीं, सोशल मीडिया पर आज #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और 2022 के चुनाव में अखिलेश को फिर यूपी का सीएम बनाने का प्रण ले रहे हैं। कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के जन्मदिन पर केक भी काटा है।












Click it and Unblock the Notifications