पोस्टर में मायावती को दिखाया मां काली के रूप में, हाथ में स्मृति ईरानी का सिर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ पोस्टर वार शुरु हो गया है। हाथरस में बसपा सुप्रीमों का ऐक पोस्टर लगाया गया है जिसे लेकर विवाद खड़ो हो गया है। हाथरस के सादाबाद में बाबा साहब अंबेडर की शोभायात्रा के दौरान मायावती का एक पोस्टर लगाया गया जिसमें उन्हें काली मां के रूप में दिखाया गया है। इस पोस्टर में मायावती के हाथ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी का सिर है।

जबकि उनके पैरों के नीचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को दिखाया गया है। मायावती के पैरों के पास ही पीएम मोदी खड़े हैं, साथ ही लिखा गया है कि बहिन जी हमें माफ करो हम आरक्षण बंद नहीं करेंगे। वहीं जब इस पोस्टर पर एसओ महेश चंद्र की नजर पड़ी तो उन्होंने इस पोस्टर को वहां से हटवाया।
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी से मायावती का राज्स सभा में बहस हुई थी। दोनों के बीच हैदराबाद विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाले रोहित वेमुला के मुद्दे को लेकर नोंकझोंक हुई थी। इस बहस में मायावती से स्मृति ईरानी ने कहा था कि अगर आप मेरे जवाब से संतुष्ट ना हों तो मैं अपना सिर कटवा दुंगी।












Click it and Unblock the Notifications