2017 की रणनीति बनाने में जुटी मायावती

लखनऊ। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां शुरु कर दी है। सपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसद, विधायकों सहित स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। मायावती ने पार्टी के अहम सदस्यों के साथ बैठक करके चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

अमित शाह के लिए खाना बनाने वाले खानसामे की मायावती कर रही हैं तलाश

BSP starts its election strategy Mayawati helds meeting with top brass

बैठक में उम्मीदवारों को टिकट दिये जाने पर चर्चा की। बैठक में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामी प्रसाद मौर्य, राम अचल राजभर भी शामिल हुए। पार्टी बैठक में उन सभी मुद्दों पर बातची की गयी जो आगामी चुनाव में अहम होने वाली है। बैठक में खास बात यह रही कि पार्टी के बागी विधायक भी शामिल रहे। जिन्होंने राज्यसभा व एमएलसी के चुनाव के लिए क्रॉस वोटिंग की।

बैठख में रायबरेली के तिलोई से डॉ मुस्लिम और बुलंदशहर के दिलनवाज भी बैठक में मौजूद थे, इन विधायकों ने पार्टी के खिलाफ जाते हुए क्रॉस वोटिंग की थी। गौरतलब है कि मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जहां सपा पर हमला बोला तो कैराना मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने भाजपा पर प्रदेश में दंगे की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी प्रदेश में दंगा कराकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+