'यूपी में मदरसों पर भाजपा सरकार की टेढ़ी नजर', बीएसपी चीफ मायावती ने कहा
लखनऊ, 09 सितंबर: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों का सर्वे कराने का फैसला लिया है। मदरसों का सर्वे करने के फैसले पर अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज करते हुए आड़े हाथों लिया। मायावती ने कहा, 'मुसलमानों के मामले में भाजपा को भी कांग्रेस के कदम पर चलने वाली पार्टी बताया है।'
Recommended Video

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार 09 सितंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए है। ट्वीट करते हुए मायावती ने लिखा, 'मुस्लिम समाज के शोषित, उपेक्षित व दंगा-पीड़ित होने आदि की शिकायत कांग्रेस के ज़माने में आम रही है, फिर भी बीजेपी द्वारा 'तुष्टीकरण' के नाम पर संकीर्ण राजनीति करके सत्ता में आ जाने के बाद अब इनके दमन व अतंकित करने (Muslim teasing) का खेल अनवरत जारी है, जो अति-दुःखद व निन्दनीय।'
वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, 'भाजपा सरकार की इसी क्रम में अब यूपी में मदरसों पर टेढ़ी नजर है। मदरसा सर्वे के नाम पर कौम के चन्दे पर चलने वाले निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप का प्रयास अनुचित जबकि सरकारी अनुदान से चलने वाले मदरसों व सरकारी स्कूलों की बदतर हालत को सुधारने पर सरकार को ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications