4 साल की मासूम बेटी के सिर से दुपट्टा हटा तो पिता ने पटक-पटकर मार डाला
बरेली। इज्जत, परंपरा, रीति-रिवाज स्वेच्छा का विषय हैं इनका पालन करना या नहीं करना व्यक्तिगत फैसला हो सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली में एक निर्मम पिता ने अपनी बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसके सर से दुपट्टा गिर गया था।

दरअसल बरेली के भोजीपुरा के गांव में मोहम्मद जाफर नाम के व्यक्ति ने अपनी चार साल की बेटी को इसलिए पटटकर मार डाला क्योंकि उसके सिर से दुपट्टा गिर गया था।
अपनी मासूम बेटी को पिता कर रहा था वेश्यावृत्ति के लिए तैयार
चार साल की मासूम बेटी फरहीन जब अपनी मां नईम बानो के पास खाना लेने गयी तो उस दौरान उसके सिर से दुपट्टा गिर गया। जिसे देखकर उसके पिता ने आपा खो दिया और खुंखार पिता ने मासूम को पटक-पटकर मौत के घाट उतार दिया।
बीच सड़क पर टीचर की मांग में भर दिया सिंदूर
मासूम फरहीन काफी देर तक चीखती रही और मदद की गुहार लगाती रही लेकिन उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को इस बात की जानकारी उस वक्त लगी जब आरोपी पिता मासूम फरहीन की हत्या के बाद उसे दफनाने के लिए ले जा रहा था। उसने अपनी मासूम को घर में ही बने चूल्हे के पास गड्ढा खोदक उसे दफनाने जा रहा था। लेकिन जब इस मासूम की मां ने इसकी जानकारी दी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
उधर भोजीपुरा थाना प्रभारी अनिल सिरोही का कहना है कि जाफर मानसिक रुप से विक्षिप्त है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications