पिता बना दैत्य, तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी ही बेटी की बलि देकर पीने लगा खून
लखनऊ। क्या आपने सुना है कि कोई पिता तंत्र-मंत्र के चलते अपनी ही बेटी की बली दे दे। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानुपर शहर के जमौरा गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पिता ने अपनी बेटी की बलि दे दी।
कानपुर के सिकंदरा थााक्षेत्र के जमौरा गांव में गिरजेश नाम के युवक अपने गांव में झाड़-फूंक का काम करता था। लेकिन शनिवार रात जब उसकी पत्नी अपने दोनों बेटों अंकित और अमन को लेकर जन्माष्टमी का जश्न मनाने चली गयी। चूंकि लड़की सो रही थी लिहाजा उसे वह कार्यक्रम में नहीं ले गयी।
लेकिन जब पत्नी लड़की को घर में छोड़कर चली गयी तो 9 साल की खुशी को जगाकर उसका पिता तंत्र-मंत्र करने लगा और वह उसे आधी रात को तंत्र-मंत्र स्थल ले गया।
घोड़े की नाल से जुड़े अंधविश्वास हिंदुस्तानियों की देन नहीं
तंत्र-मंत्र स्थल ले जाकर पिता ने अपनी मासूम बेटी को हैंडपंप के हत्थे से मौत के घाट उतार दिया। पिता इस वक्त तक जानवर का रूप ले चुका था और उसने अपनी बेटी का खून थाली में भर लिया और वह उसे पीने लगा।
लेकिन जब युवकी मां और पत्नी ने गिरजेश के राक्षस रूप को देखा तो उन्होंने चिल्लाना शुरु कर दिया। जिसके बाद वह हमलावर हो गया। वहीं शोर-शराबे के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गये और आरोपी पिता को बुरी तरह से पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications