गंगा में डूबी यूपी के मंत्री की बेटी का शव नहीं मिला
नई दिल्ली-ऋषिकेश (विवेक शुक्ला) कई दिनों की मशक्कत के बाद भी उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी डा. अदीबा का शव नहीं मिल सका। जानकारों ने बताया कि ऋषिकेश में हर साल गंगा में स्नान करने के लिए आने वाले बहुत से लोग गंगा की तेज लहरों में डूब जाते हैं। कुछ के शव मिल जाते हैं, कुछ के नहीं मिल पाते।
स्नान के लिए आई थी
डा. अदीबा बीते हफ्ते ऋषिकेश में गंगा स्नान करने आई थी अपने मित्रों के साथ। वहां पर गंगा के तेज बहाव व भंवरों के कारण वह डूब गई थी। सेना से लेकर प्रदेश पुलिस के जवानों ने उसके शव को खोजने की हरचंद कोशिश की। पर बात नहीं बनी। खोजबीन के दौरान शाहिद मंजूर वहां पर ही थे।
तेज बहाव की शिकार
शाहिद मंजूर की 24 वर्षीया डाक्टर बेटी लक्ष्मण झूला के फूलचट्टी में गंगा के तेजबहाव में डूब गयी थी। हालांकि उसके तीन अन्य साथियों को राफ्टिंग गाइड ने बचा लिया था। बता दें कि मेरठ निवासी डा. अदीबा सुभारती मेडिकल कालेज के देहरादून कैंपस के चिकित्सालय में प्रशिक्षण ले रही थी।













Click it and Unblock the Notifications