सीएम को काले झंडे दिखाने की तैयारी, बरसेंगी लाठियां, बहेगा खून!

लखनऊ। वर्ष 2008 में मायावती के कार्यकाल के दौरान लखनऊ के श्री जयनारायण पीजी कॉलेज में सपा कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी को काले झंडे दिखाये। ऊपर से आदेश हुआ और पुलिस ने जमकर लाठियां चलायीं। उस दौरान सपा के युवा नेता सुनील कुमार सिंह साजन भी घायल हुए और खून से लतपत साजन की तस्वीर अखबारों के फ्रंट पेज पर लगी। आज वही सुनील यादव उन्नाव से एमएलसी हैं।

पढ़ें- प्रीति महापात्रा का दांव

BJP Workers

ऐसा ही मंजर एक बार फिर सामने आ सकता है, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाराबंकी के दौरे पर होंगे। क्योंकि यहां भी कुछ युवा नेता सीएम को काले झंडे दिखने की तैयारी में हैं। बस फर्क होगा कि यहां काले झंडे दिखाने वाले सपा के नहीं भाजपा के होंगे।

पूरी तैयारी में हैं युवा कार्यकर्ता

बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्य सूबे के सीएम अखिलेश यादव के बाराबंकी आगमन पर काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। वन इंडिया के साथ बातचीत में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वैभव मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीएम को काले झंडे दिखाने की बात कही।

भाजपा रामनगर शिविर कार्यालय में बैठक के दौरान वैभव मिश्रा, विशाल सिंह, रवि शुक्ला, आकाश सोनी, गौरव मिश्रा, अमर शुक्ला, दीपक काली, रवि मिश्रा, अनुराग शुक्ला, रमन तिवारी आदि लोगों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान वैभव ने कहा कि सूबे की सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात की लेकिन वो वादा पूरा नहीं कर सकी। साथ ही लैपटाप की योजना भी फ्लॉप रही।

विधानसभा चुनाव की तैयारियां

दरअसल सूबे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू करते हुए भाजपा का युवा दल भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। सपा, बसपा के विरोध की आवाजों को बुलंद कर सियासी फायदा तलाशने की कोशिश लगातार जारी है। वर्ष 2012 के विधानसभा में अखिलेश के साथ आने वाले युवाओं का मोहभंग हो चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि अब युवा किस खेमे की ओर रूख करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+