यूपीए के कुशासन से ही भाजपा की लहर:आडवाणी

उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस के साथ-साथ नीतीश कुमार को निशाने पर रखा। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को धन्यवाद देने के लहजे में कहा कि 1990 में समस्तीपुर में उनकी गिरफ्तार ने भारतीय राजनीति का इतिहास बदलकर रख दिया। मेरी गिरफ्तारी के बाद केन्द्र में वीपी सिंह की सरकार गिर गई।
आडवाणी ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनेगी और नरेन्द्र मोदी पीएम होंगे। देश में इस प्रकार की लहर का पहला श्रेय देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को और दूसरा श्रेय सोनिया गांधी को है। आडवाणी ने 25 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि यूपीए सरकार ने देश में जो हालात उत्पन्न किए है उस वजह से भाजपा के पक्ष में बयार बह रही है। चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बननी तय है।
पूर्व उप प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में गठित सरकार अगर कुछ साल तक और रहती तो 21वीं शताब्दी भारत की होती। लेकिन यूपीए की कमजोर सरकार ने भारत को कई क्षेत्र में पीछे धकेल दिया। 2014 में एनडीए की सरकार गठित होते ही भारत 21वीं शताब्दी का सम्राट होगा। इसे कोई रोक नहीं सकता।
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपने संबोधन में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा अपने सहयोगी दलों के साथ ईमानदारीपूर्वक मित्रता निभाने का काम किया है। 17 साल तक नीतीश व उनकी पार्टी को भाजपा ने बड़ी अहमियत दी। लेकिन उन्होंने मित्रता छोड़ दी। इसका जवाब यहां की जनता इस चुनाव में अवश्य देगी।












Click it and Unblock the Notifications