भाजपा निकालेगी रथ यात्रा, 403 विधानसभा सीटों का करेगी दौरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी 100 दिन की रथ यात्रा परिवर्तन यात्रा के नाम से शुरु करने जा रही। यह रथ यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की पिछले दो साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा के नेता ने कहा कि हालांकि अभी इसकी तारीख को अभी तय नहीं किया गया है लेकिन मुमकिन है कि यह अगस्त से सितंबर के बीच निकाली जाएगी।

मनोज तिवारी संग भाजपाईयों ने रामनगर में 'गाया' भी और 'बजाया' भी!

BJP to start a Privartan Yatra in Uttar Pradesh in all 403 seats

इस यात्रा के जरिए प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। बरेली का जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि हाल में जिस तरह से भाजपा ने दो पुलिस स्टेशन का घेराव किया उसने लोगों को यह संदेश दिया है कि पुलिस थाने भ्रष्टाचार की मुख्य जड़ हैं। हम अब यूपी में परिवर्तन यात्रा के जरिए बदलाव लाना चाहते हैं। भाजपा ने इसके लिए 15 पार्टी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया है जो इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा नेता की मानें तो यह यात्रा प्रदेश के चार कोनों से शुरु होगी और यह वहीं खत्म होगी जहां से यह शुरु हुई है। इस यात्रा का रूट एक दूसरे के रास्ते में नहीं पड़ेगा और पूरे राज्य को कवर करेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यात्रा के जरिए सपा की असफलताओं को गिनाया जाएगा। लोगों को दोनों पार्टियों के बीच का अंतर समझाया जाएगा।

यात्रा में हर संसदीय क्षेत्र में एक दिन गुजारा जाएगा और लोगों को संबोधित किया जाएगा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में वाहन हिस्सा लेंगे, लेकिन जो वाहन इस यात्रा की अगुवाई करेगा उसका आकार रथ की तरह होगा, जिसपर परिवर्तन यात्रा लिखा होगा। कठेरिया ने कहा कि इसके अलावा भाजपा वैन में लोगों को पीएम मोदी के भाषण को भी सुनायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+