UP: भाजपा की नयी टीम में हो सकते हैं कई बदलाव, आज होगी घोषणा
उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा गुरुवार को होगी। जिसमें कई नये चेहरे शामिल हो सकते हैं।

Lucknow News: आज भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी नयी टीम की घोषणा करेगी। इस टीम में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस बदलाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिल्ली में शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर काफी देर तक प्रदेश अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नयी टीम में प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष के नये चेहरे शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही समाज के हर वर्ग को ध्यान में रख कर निर्णय लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को यह जिम्मेदारी संभाले लगभग छह माह हो चुके हैं। वह नई टीम के साथ भाजपा को एक नई ऊर्जा देने का प्रयास कर रहे है। इस नयी टीम के गठन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सीएम योगी सहित कई अन्य पदाधिकारियों से चर्चा कर चुकें हैं। वही संघ से भी विचार विमर्श करने की बात सामने आ रही है।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश महामंत्री के पदों पर नयी तैनाती की जा सकती है। इससे प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, सुब्रत पाठक, प्रियंका रावत के पद बदल सकते है। इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, संतोष सिंह और प्रकाश पाल को प्रदेश महामंत्री पर पदोन्नति हो सकती है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी प्रदेश महामंत्री पद के दावेदार हैं।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को भी मूल संगठन में उपाध्यक्ष या प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही कानपुर-बुंदेलखंड, काशी, गोरखपुर, पश्चिम और ब्रज में क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले जा सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications