कोरोना: BJP विधायक सुरेश श्रीवास्तव के बाद उनकी पत्‍नी का भी न‍िधन, बेटे की हालत गंभीर

लखनऊ, अप्रैल 25: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस से रोज सैकड़ों मौतें हो रही हैं। क्‍या आम, क्‍या खास सभी इस संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ दे रहे हैं। लखनऊ पश्‍च‍िम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव की कोरोना से मौत के बाद उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव की भी इस संक्रमण ने जान ले ली। मालती श्रीवास्‍तव का गोमतीनगर के सेंट जोसेफ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश श्रीवास्‍वत के पुत्र सौरभ श्रीवास्‍तव भी कोवि‍ड पॉज‍िट‍िव हैं। उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

bjp mla suresh srivastava wife lost life due to coronavirus

बीजेपी व‍िधायक की दो द‍िन पहले हुई थी मौत

लखनऊ पश्‍च‍िम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव (76) का बीते शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया था। उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था। शनिवार को सुरेश श्रीवास्तव का बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार में बड़े बेटे डॉ. शैलेश, बेटी मृणालिनी, बहु डॉक्टर स्वाति, पार्षद अनुराग मिश्रा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत मिश्रा शामिल हुए थे। बता दें, भाजपा व‍िधायक के ड्राइवर की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

सीएम योगी ने कहा- कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं करेगा

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्‍थित‍ि के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि कल से प्रदेश में 2,500 मामले कम आए हैं और टेस्ट की संख्या भी बढ़ी है। उन्‍होंने बताया कि अब तक 97,79,846 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इनमे से 19,97,363 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। रेमडेसिविर दवा भी हमें पर्याप्त मात्रा में मिलने लगी है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं करेगा। अगर सरकारी अस्पताल में बेड नहीं है तो निजी अस्पताल में मरीज को भेजा जाएगा और पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+