दयाशंकर की पत्नी को भाजपा दे सकती है टिकट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने जिस तरह से बसपा सुप्रीमो के खिलाफ विवादित टिप्पणी की उसके बाद पार्टी ने उन्हें अगले छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। लेकिन उनकी पत्नी को पार्टी अगले चुनाव में टिकट देने का मन बना रही है।

दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने उनके पति के खिलाफ जिस तरह से बसपा ने प्रदर्शन किया और विवादित नारेबाजी की उसका खुलकर विरोध किया और मायावती के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करायी। स्वाति सिंह के इसी तेवर को देखते हुए भाजपा उन्हें टिकट देने का मन बना रही है।
जिस तरह से बसपा ने दयाशंकर सिंह को मंच से कुत्ता कहकर बुलाया और दयाशंकर की बेटी, पत्नी और बहन को पेश किये जाने की मांग की उसपर स्वाति सिंह ने सामने आकर हिम्मत दिखायी। जिसके चलते भाजपा के खिलाफ बसपा का पूरा प्रदर्शन उल्टा पड़ गया।
दयाशंकर सिंह लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे हैं, लेकिन उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये साक्षात्कार में कहा कि वह बहन जी से मांफी मांगते हैं लेकिन वह टिकट बेचते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी गलती की सजा मेरे परिवार को क्यों दी जा रही है।
आपको बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज में जिस तरह से बसपा ने प्रदर्शन किया था और घंटों शहर को जाम कर दिया था उसके खिलाफ लखनऊ के डीएम राजशेखर ने एफआईआर दर्ज करा दी है। राजशेखर ने बसपा पर बिना इजाजत प्रदर्शन करने की वजह से हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।












Click it and Unblock the Notifications