BJP सरकार में यूपी में बना इंवेस्टर फ्रेंडली माहौल, पिछला ट्रेंड बदला : D Purandeswari
BJP की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने मंगलवार को यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ की। पुरंदेश्वरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार में विकास हो रहा है और यूपी में पहली बार इन्वेस्टर फ्रैंडली बना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी।

बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुरंदेश्वरी ने कहा कि हर तीन महीने में पार्टी की तर्ज से दौरा होता रहता है। इस दौरान संगठन स्टार के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। शाम को अयोध्या जाकर दर्शन करूंगी। पुरंदेश्वरी ने कहा कि केंद्र में भी दो बार बीजेपी सत्ता में आई है। अभी हाल ही में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। कई तरह से इसको मनाया गया था। बीजेपी का मूल विचार ही अंत्योदय है। हमे अपने देश को कैसे आगे लेकर जाना है उसकी दिशा में काम हो रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि 2014 से लेकर अभी तक जो योजनाएं आईं हैं, सबके केंद्र में गरीब कल्याण की योजनाएं ही हैं। इसमें कई सारी योजनाएं शामिल हैं। पीएम कृषि सिंचाई योजना, किसान सम्मान योजना है। इसी तरह की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
पुरंदेश्वरी ने कहा कि कोविड के दौरान बीजेपी ही एक जैसी पार्टी थी जो सड़कों पर दिखाई दे रही थी। सारी पार्टियां आईसीयू में पदों थीं, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ता सेवा भाव के तहत सड़क पर उतरकर लोगों की मदद कर रहे थे। आज हम 100 देशों में वैक्सीन की सप्लाई कर रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा की बीजेपी में परिवारवाद नहीं है। बीजेपी के 8 साल के शासन में भ्रष्टाचार के एक भी मामला सामने नहीं आया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी पारदर्शिता के साथ सरकार चलाई जा रही है। एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है।
योगी सरकार की कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने यूपी में दोबारा सरकार बनाकर पुराने पर्सेप्शन को बदलने का काम किया है। यूपी में विकास तेजी से ह रहा है। चाहें बुदेलखंड हो या पूर्वांचल हर जगह विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था को लेकर काफी सख्त रवैया अपना जा रहा है। यूपी में 3 लाख करोड़ का निवेश आ चुका है। ये दर्शाता है कि यूपी में इन्वेस्टर फ्रेंडली माहौल दे पाई है।












Click it and Unblock the Notifications