लापरवाही- नवजात बच्ची को बताया मृत, अंतिम संस्कार के समय चलने लगी सांसे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के जिंदा बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
अजब-गजब: यहां 12 साल की उम्र के बाद लड़की बन जाती है लड़का
लोहिया अस्पताल में महिला को प्रसव के दौरान किसी भी नर्स ने उसे देखना भी बेहतर नहीं समझा और आराम से चैन की नींद सोती रही। लेकिन जब डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया तो उसका अंतिम संस्कार कराने के लिए बैकुंठ धाम ले जाया गया। जहां उसके मुंह में गंगाजल डाला जाने लगा तो बच्ची की सांसे चलने लगी।
बच्ची को जिंदा देखकर घरवालें तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर भागे जहां बच्ची को जिंदा देख डॉक्टरों के होश उड़ गये। आनन-फानन में मासूम को आईसीयू में भर्ती कर बचाने की कोशिश की गयी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बच्चे मर चुका था। वहीं मासूम के पिता शिवभूषण पाठक और वंदना ने डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है जिसकी जांच हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications