होली के मौके पर यात्रियों को यूपी सरकार की बड़ी राहत
लखनऊ। होली में लोगों के घर जाने को लेकर बसों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। परिवह निगम ने होली के मद्देनजर 4000 अतिरिक्त बसों का संचालन करने का फैसला लिया है। इसके लिए 20 से 27 मार्च तक सभी परिवहन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है।
5000 समाजवादी सुगंध की बोतलों से महकेगा अखिलेश का घर और कार्यालय

इस के एवज में कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरु की गयी है। जो ड्राइवर या कंडक्टर कम से कम सात दिन तक बस चलायेंगे उन्हें 300 रुपए प्रतिदिन अतिरिक्त राशि दी जाएगी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के रवींद्र नायक ने बताया कि इस योजना का लाभ ग्रामीण, नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र कर्मचारी उठा सकेंगे।
इसके लिए प्रतिदिन तय किये जाने वाले सफर का भी आंकलन किया जाएगा। ऐसे में अगर कर्मचारियों ने होली की ड्यूटी के दौरान 700 से लेकर 850 रुपए तक की राशि मिल सकती है। इससे इतर संविदा कर्मचारिरयों को भी इस दौरान 1000 किमी से अधिक की दूरी तय करने पर प्रति किलोमीटर 1.10 रुपये दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications