प्रीमियम ट्रेनों में रेल नीर के नाम पर बड़ा घोटाला, 2 अधिकारी सस्पेंड
कानपुर। उत्तर प्रदेश में रेल नीर का बड़ा घोटाला सामने आया है। ट्रेन के भीतर रेल नीर के बजाय दूसरी कंपनी का पानी की सप्लाई करने के घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने उत्तर रेलवे के दो पूर्व अधिकारियों सहित सात प्राइवेट कंपनियों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी में बीस करोड़ रुपए की नगदी भी जब्त की गयी है।
Positive India: अब हर सफर होगा यादगार क्योंकि डिब्बे होंगे शानदार..
सीबीआई ने आर के एसोसिएटस प्राइवेट लिमिटेड, सत्यम कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड, अंबुज होटल एंड रियल एस्टेट, पीके एसोसिएटस प्राइवेट लिमिटेड, सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड, वंदावन फूड प्रॉडक्ट और फूड वर्ल्ड के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इसके बाद सभी सात कंपनियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है। इसके साथ ही मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक एम एस चालिया और संदीप सिलस के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि आर के असोसिएटस और वंदावन फूड प्रॉडक्ट के मालिक श्याम बिहारी अग्रवाल और उनके बेटे अभिषेक अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के घर से सीबीआई ने 20 करोड़ रूपए भी बरामद किये है। आपको बता दें कि इन लोगों पर प्रीमियम ट्रेनों राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में दूसरी कंपनियों का पानी बांटा जाता था। जिसके चलते रेल विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था।













Click it and Unblock the Notifications