यूपी चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए शिव कुमार बेरिया

यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता और मुलायम सिंह यादव के बेहद खास रहे शिवकुमार बेरिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

लखनऊ, 31 जनवरी। यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता और मुलायम सिंह यादव के बेहद खास रहे शिवकुमार बेरिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद बेरिया ने कहा कि मुलायम सिंह के समय में जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान था, वो सम्मान की भावना अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए मुलायम सिंह के समय में प्रयास किये जाते थे।

Shiv Kumar Beria

उसी समय में हम लोगों को भी आगे बढ़ाया गया और हम एमएलए बने, फिर मंत्री बने। लेकिन अब वो सब खत्म हो गया है। मुलायम सिंह ने हम लोगों को भरपूर सम्मान दिया। उसके बाद जो दौर आया, उसमें कार्यकर्ता पिसता रहा और खुद को अपमानित महसूस करता रहा। उन्होंने कहा कि उसी अपमान से हताहत होकर हमने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। आज वाली सपा नई सपा है इसमें पुराने लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें दौलत वालों और बाहुबलियों की जरूरत है।

योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए बेरिया ने कहा कि योगी आदित्यनाथ अच्छे शासक हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की ईमानदारी से प्रभावित होकर ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+