खुले में पेशाब करने वालों को सबक सिखाना यूपी से सीखे पूरा देश
लखनऊ। पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने वालों से निबटने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया गया है। अब अगर कोई खुलेआम कहीं भी पेशाब करते देखा गया तो फौरन उसकी यह हरकत (तस्वीर) सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा। तस्वीर को पहले यू ट्यूब पर डाली जाएगी फिर उसे वायरल कर दिया जाएगा।
खासकर उत्तर प्रदेश के बस स्टॉप पर अगर ऐसा करता हुए मिला तो फोटो वायरल कर दी जाएगी। यूपी स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) ने खुले में शौच को रोकने के लिए यह नया तरीका निकाला है। यूपीएसआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर रविन्द्र नायक ने बताया कि खुले में पेशाब करने वाले की तस्वीर बस स्टॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए कैप्चर कर ली जाएगी। नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो: मां के पेट में अनबॉर्न बेबी की मौज मस्तीउसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों को खुले में शौच करने से स्वास्थ्य पर होने वाले खतरों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। आपको बताते चलें कि अभी तक बस स्टॉप या सार्वजनिक जगहों पर शौच करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। मगर सोशल मीडिया पर खुले में शौच करने वाले लोगों की तस्वीरें डालने से दूसरे लोगों को सबक मिलेगा। देखें वीडियो: शराब पीकर पाकिस्तानी लड़कियों ने किया उत्तेजक डांस
यूपी से सीखे पूरा देश
मौजूदा समय में खुले में पेशाब करना सबसे बड़ी समस्या है। स्वच्छ भारत अभ्िायान को अगर सफल बनाना है तो सबसे पहले इस पर लगाम लगाना होगा। खैर यूपी ने तो शुरु कर दिया है और पूरे देश को इससे सबक लेना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications