सर्जिकल स्ट्राइक पर आजम खाने ने दिखाई संजीदगी, बोले वीडियो रीलीज नहीं होना चाहिए

लखनऊ। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान सर्जिकल स्ट्राइक के मामले में संजीदा रुख दिया है। उन्होंन सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियों को सार्वजनिक नहीं किए जाने की वकालत की है।

azam khan

अब पाकिस्तान के एसपी ने दिए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत

आजम खान ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियों को सार्वजनिक किया जाना सही नहीं होगा। आजम ने कहा कि इस वीडियों को सार्वजनिक किया जाना सही फैसला नहीं होगा, हम ऐसे हमलों की पब्लिसिटी नहीं करते हैं।

'हम चुप रहे हमारा फैसला था, वो ढिंढ़ोरा पीट रहे उनकी मर्जी'

केंद्रीय मंत्री बोले समय बदल गया है
केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर ने बुधवार को कहा था कि सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सरकार को दे दिया है। उन्होंने कहा था कि ऐसे मामलों को लोगों तक ले जाने का सरकार और सेना का एक तरीका होता है जिसका पालन किया जा रहा है।

पाक बेनकाब- पीओके में चल रहे आतंकी कैंप के खिलाफ लोग सड़को पर उतरे

अहिर ने कहा कि इस प्रक्रिया का पालन किया गया, पहले डीजीएमओ ने इस स्ट्राइक के बारे में प्रेस कांफ्रेंस की, नाकि देश के रक्षामंत्री, प्रधानमंत्री या गृह मंत्री ने। उन्होंने कहा कि पहले लिखित दस्तावेज दिए जाते थे लेकिन अब समय बदल गया है, अब वीडियो क्लिप दिए जाते हैं जो दिया जा चुका है।

केजरीवाल व संजय निरुपम ने उठाए थे सवाल

पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर उस वक्त राजनीति शुरु हो गई जब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इसे फेक करार दिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने सरकार से इसका वीडियो जारी करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री ने लिया था आड़े हाथों
इन तमाम बयानों पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीखा पलटवार किया था और इन मांगों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि ऐसे बयान पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को मजबूती देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+