आरएसएस देश के मुसलमानों को बांटना चाहता है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के काबीना मंत्री आजम खां ने आरएसएस पर बड़ा हमलाा बोला है। आजम खां ने कहा कि आरएसएस देश के मुसलमानों में बंटवारा करवाना चाहता है।

आजम खां ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के मुसलमानों को बांटने की बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने देश के मुसलमानों को आरएसएस के इस षड़यंत्र से बचकर रहने की हिदायत दी है।
आजम खां ने यह बयान रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा। इससे पहले उन्होंने मुसलमानों के एक जत्थे को हज के लिए रवाना किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि आप जब हज से लौटेंगे तो कुछ लोग आपको पाकिस्तान भेजने की बात कहते है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आजम खां ने कई विवादित बयान दिये हैं, जिसके चलते वह हमेशा विवादों में रहते है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी इस देश में धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications