AUDIO: डीएम चंद्रकला ने पत्रकार से कहा, गैर मर्द को भेजकर खिंचवाऊं तुम्हारी मां-बहन की फोटो
लखनऊ। सरकारी कामों का औचक दौरा कर कर्मचारी को सरेआम फटकार लगाने वाली, 'डीमएम दीदी', 'लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध' और फेसबुक पर एक-एक फोटो पर एक लाख से सवा लाख तक लाइक्स पाने वाली बुलंदशहर की डीएम बी चंद्रकला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चंद्रकला से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में चंद्रकला एक रिपोर्टर से कह रही हैं कि "क्या अनजान मर्दों को भेजकर आपकी मां-बहन या मिसेज की फोटो खिंचवाऊं? तुम्हें बहनों की इज्जत करने नहीं आती।"


आगे की बात करने से पहले आपको बता देना चाहते हैं कि इस ऑडियो में आवाज डीएम चंद्रकला की है इसकी ष्िट हम नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो वायरल हुआ है हम उसी के आधार पर ऐसा कह रहे हैं। गौरतलब है कि बुलंदशहर के कमालपुर गांव के युवक को सिर्फ इसलिए जेल की हवा खानी पड़ी क्योंकि उसने चंद्रकला की मर्जी के बगैर उनके साथ सेल्फी ली ली थी। फराज नाम के इस युवक को शांति भंग करने की धाराओं में चौदह दिन के लिए जेल भेजा गया था लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद उसे कल ही जमानत पर छोड़ दिया गया। सुनिए वो ऑडियो:












Click it and Unblock the Notifications