UP: अंबेडकर नगर जिला अस्पताल के CMS की कोरोना वायरस से मौत, 24 घंटे में 389 नए मामले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर एसपी गौतम की मंगलवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनका पांच दिन से लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने एसपी गौतम की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 389 नए मामले सामने आए हैं।
Recommended Video

पांच दिन से पीजीआई में एडमिट थे सीएमएस
जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एसपी गौतम की 4 जून की रात अचानक तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत देखकर उन्हें पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर किया गया। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से पीजीआई भेजे जाने के पहले सीएमएस का कोरोना जांच का सैंपल लिया गया था। जांच के बाद सीएमएस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे लंबे समय से शुगर व ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित चल रहे थे।
यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 389 नए मामले
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 389 नए मामले सामने आए हैं। 12666 सैंपलों का जांच की गई। पूल टेस्टिंग के माध्यम से 5-5 सैंपलों के 965 पूल और 10-10 सैंपलों के 89 पूल लगाए गए और इनकी जांच की गई। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब तक कुल 1642 ट्रेनें हमारे प्रदेश में आ चुकी हैं। लगभग 22,18,000 लोग ट्रेनों से हमारे यहां आ चुके हैं।
-
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Lockdown लगेगा या नहीं! सरकार ने दिया सबसे बड़ा अपडेट! देश में Petrol Diesel कमी पर क्या बोले हरदीप पुरी? -
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications