फिर जागा मुलायम का अमर प्रेम, एक साथ मंच करेंगे साझा

जी हां एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सपा से निकाले गए अमर सिंह आज लखनऊ में सपा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिर्फ सामिल ही नहीं होंगे बल्कि अमर सिंह सपा चीफ मुलायम सिंह के साथ मंच साझा करेंगे। प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मुलायम और अमर सिंह एक ही मंच पर एक साथ दिखाई देंगे।
अमर सिंह ने खुद ये जानकारी एक समाचार चैनल को दी और कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव को नजरअंदाज नहीं कर सकता। वह मेरे राजनीतिक गुरु हैं।
गौर तलब है कि अमर सिंह ने सपा से 2010 में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने दो फरवरी 2010 को उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया था। सपा से नाता टूटने के बाद अमर सिंह ने घोषणा की थी कि वह अब सपा से कभी कोई नाता नहीं जोड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोक मंच नामक एक नई पार्टी का भी गठन किया था। अमर सिंह ने इस साल लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन करके फतेहपुर सीकरी सीट से लड़ा लेकिन वह पराजित हो गए थे।










Click it and Unblock the Notifications