अमर सिंह बोले मुझे घर भी जाना है कैसे अमित शाह के खिलाफ बोलूं
लखनऊ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जिस तरह से आज सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह पर हमला बोला उसपर अमर सिंह ने अलग ही अंदाज में पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह के खिलाफ कैसे बोल सकता हूं।

लखनऊ में अमित शाह ने मांगा 1074 दलितों की हत्या का हिसाब
अमर ने अमित शाह के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं अमित शाह की आलोचना नहीं कर सकता हूं, क्योंकि मेरी पत्नी गुजराती है और मुझे घर खाना खाने भी जाना है।
But I cant be very critical of Amit Shah ji as my wife is a Gujarati and I have to go and eat food at home: Amar Singh pic.twitter.com/yEw0C98MAA
— ANI UP (@ANINewsUP) September 21, 2016
अमर सिंह ने कहा कि मैं अमित शाह का आभारी हूं कि उन्होंने मेरी तुलना महान संत नारद मुनि से की है। इस तुलना पर मुझे गर्व हैं, नारद विष्णु भक्त थे।
I am grateful to Amit Shah ji for comparing me with a saint like Narad Muni who was a proud Vishnu bhakt: Amar Singh
— ANI UP (@ANINewsUP) September 21, 2016
आपको बता दें कि शाह ने आज लखनऊ में रैली के दौरान कहा था कि अमर सिंह नारद हैं। उन्होंने कहा था कि कभी चाचा भतीजे के लोगों को निकाल देता है, कभी भतीजा चाचा के लोगों को और अमर सिंह नारद की भूमिका निभाते हैं।
Kabhi chacha bhatije ke logon ko nikaal deta hai,kabhi bhatija chacha ke logon ko,aur Amar Singh ji Narad ki bhumika nibhate hain:Amit Shah
— ANI UP (@ANINewsUP) September 21, 2016












Click it and Unblock the Notifications