अमर सिंह ने रामगोपाल यादव को बताया नपुंसक
आनंद बाजार पत्रिका को दिए साक्षात्कार में अमर सिंह ने रामगोपाल यादव को नपुंसक करार दिया, बोले पार्टी में झगड़े से मुझे क्या लाभ होगा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में अमर सिंह को लेकर लगातार घमासान जारी है, लेकिन इन सब के बीच अमर सिंह ने रामगोपाल यादव पर बड़ा बयान दिया है।
Live- शिवपाल बोले पार्टी में सब ठीक, जो नेताजी कहेंगे वही होगा

नपुंसक हैं रामगोपाल यादव
अमर सिंह ने रामगोपाल यादव को नपुंसक करार दिया है। अमर सिंह ने यह बयान आनंद बाजार पत्रिका को दिए अपने साक्षात्कार में दिया है।

पार्टी की कलह से मेरा क्या लाभ
अमर सिंह ने उस विवाद पर भी अपनी सफाई दी है जिसमें कहा गया था कि अखिलेश के खिलाफ अंग्रेजी अखबर में एड छपवाया गया था। उन्होंने कहा कि सपा में कलह से मेरा कोई फायदा नहीं होने वाला है।

मुलायम पार्टी के भी पिता हैं
अमर ने कहा कि अखिलेश को इस बात को समझना चाहिए कि मुलायम जैसे उनके पिता है वह पार्टी के भी पिता हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने काम का ढिढ़ोरा नहीं पीटा।

बड़ा नेता बनने में अखिलेश को समय लगेगा
इसके साथ ही अमर सिंह ने उनपर पार्टी के भीतर फूट कराने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को बड़ा नेता बनने में अभी समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications