ओबामा की तर्ज पर अखिलेश देंगे 20 करोड़ गरीबों को विशेष तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा योजना शुरु करने जा रहे हैं। अखिलेश यादव किसानों और गरीब वर्ग के लोगों के जीवन को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना' की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही किसान और गरीब के साथ किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर इलाज का खर्च या मृत्यु होने पर मुआवजा देने की तैयारी कर रही है।

वहीं समाजवादी पेंशन योजना के तहत अखिलेश यादव ओबामा केयर की ही तरह सीएम हेल्थ केयर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस योजना के तहत 22.5 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्रगत सरकार अब किसानों और गरीबों को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना देने की तैयारी में है।

माना जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत अगले कुछ महीनों में हो सकती है। माना जा रहा है कि इस योजना में 20.5 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा और यह अपने आप में ऐसी पहली योजना होगी जिसे इतने बड़े स्तर पर प्रदेश सरकार चलायेगी। इस सरकारी बीमा के अंतर्गत कृतिम अंग लगवाने के लिए या मृत्यु होने पर परिजन को पांच लाख रुपए मिलेंगे।

बिना पैसे के होगा अस्पताल में इलाज

बिना पैसे के होगा अस्पताल में इलाज

दुर्घटना होने पर अस्पताल प्राथमिक इलाज से इनकार नहीं कर सकता है।

त्वरित 50 हजार रुपए की व्यवस्था

त्वरित 50 हजार रुपए की व्यवस्था

प्रति व्यक्ति को 50 हजार रुपए की त्वरित दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।

ट्रामा सेंटर में भर्ती होने पर त्वरित 2.5 लाख रुपए

ट्रामा सेंटर में भर्ती होने पर त्वरित 2.5 लाख रुपए

ट्रामा और गंभीर इलाज की स्थिति में त्वरित 2.5 लाख रुपए दिये जायेंगे।

कृतिम अंग लगवाने के लिए भी मिलेगा पैसा

कृतिम अंग लगवाने के लिए भी मिलेगा पैसा

कृतिम अंग लगवाने की भी व्यवस्था इस योजना में की गयी है।

अर्ध अपंगता या मृत्यु होने पर मिलेंगे 5 लाख रुपए

अर्ध अपंगता या मृत्यु होने पर मिलेंगे 5 लाख रुपए

अर्ध अपंगता या मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए का मुआवजा।

16 करोड़ लोगों को मिलेगा इसका फायदा

16 करोड़ लोगों को मिलेगा इसका फायदा

इस योजना का लाभ 16 करोड़ लोगों को मिलेगा।

गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को भी मिलेगा लाभ

गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को भी मिलेगा लाभ

इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

हर तरह के इलाज के लिए मिलेगा पैसा

हर तरह के इलाज के लिए मिलेगा पैसा

किसी भी तरह के इलाज के लिए मिलेगा 2.5 लाख रुपया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+