UP: अखिलेश ने भाजपा पर लगाया अपराध को बढ़ावा देने का आरोप, कही ये बात
Akhilesh Yadav targets Yogi Govt over Crime in Uttar Pradesh: लखनऊ। बदायूं (Budaun) में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पुजारी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उधर, इस मामले में सियायत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश में हो रहे अपराधों को लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर निशाना साधा है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

जनता के सामने भाजपा का पर्दाफाश हो चुका है: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'यूपी में आये दिन घटित होते अपराध,भाजपा के खोखले दावों की पोल खोल रहे हैं। डर और दहशत के इस माहौल में भी बाबा मुख्यमंत्री रामराज की बात करते हैं। अपराध को बढ़ावा देकर भाजपा भी किसी सहयोगी की तरह कार्य कर रही है।' अखिलेश ने कहा कि जनता के सामने भाजपा का पर्दाफाश हो चुका है।' इससे पहले बदायूं मामले में ट्वीट करते हुए अखिलेश ने लिखा था, 'बदायूं में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हैवानियत और दरिंदगी का जो वीभत्स रूप पोस्टमार्टम में सामने आया है वो दिल दहलानेवाला है। भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे और मृतका व उसके परिवार को पूर्ण न्याय मिले। भाजपा सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने।'
बदायूं में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या
बदायूं जिले में 50 वर्षीय एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 3 जनवरी का है, जबकि पुजारी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जब महिला मंदिर में पूजा करने जा रही थी, तभी मंदिर के पुजारी सत्यानंद और दो उसके दो चेले वेदराम और यशपाल ने उस पर हमला कर दिया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications