UP बजट सत्र: अखिलेश ने बजट को लेकर सरकार को घेरा, बोले- सरकार को आज भी याद आ रहा समाजवादियों का काम
लखनऊ, 30 मई: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कहीं निवेश नहीं हुआ है। पता नहीं 5 साल सरकार ने क्या किया। अखिलेश यादव ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की शायरी का जवाब भी दिया और कहा कि आज भी सरकार को समाजवादियों का ही काम याद रहा है। अखिलेश ने सरकार से पूछा की बीजेपी सरकार जातीय जनगणना कराने से क्यों पीछे भाग रही है।
Recommended Video

अखिलेश बोले- सरकार के पास जातियों का आंकड़ा क्यों नहीं है...
अखिलेश यादव ने सदन में बोलते हुए कहा की आखिर सरकार के पास जातीय आंकड़ा क्यों नहीं है। सरकार शौचालय बनवा रही है, करोड़ों लोगों को राशन बाट रही है। हर बात का डेटा जिस सरकार के पास है उसके पास जातियों का आंकड़ा क्यों क्यों नहीं है। दरअसल इसके पीछे सरकार की मंशा जातियों को आपस में लड़ाने की है। अखिलेश ने कहा कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए।
यूपी विकास के नंबर पर पहले नंबर पर है : अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि यूपी ने देश को सबसे ज्यादा पीएम दिया है। लेकिन यूपी विकास में नीचे से पहले नंबर पर है। अखिलेश ने कहा कि सरकार कह रही है कि सबसे बड़ा बजट है। लेकिन उसके हिसाब से यूपी में इन्फ्रास्टक्चर नहीं दिखता है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब मैं सरकार में था तो सरकार ने लैपटॉप दिए थे। समाजवादी सरकार में बिजली विभाग की बैलेंस सीट क्लियर थी। लेकिन आज सरकार बिजली नहीं दे पा रही है। किसानों को धोखा देने वाला बजट है।
गन्ना किसानों के बकाए का भी मामला उठाया
अखिलेश यादव ने सदन में गन्ना किसानों के बकाए का मामला भी उठाया। अखिलेश ने कहा कि सरकार बताए की चीनी मिलों पर सरकार का कितना बकाया है। मेरे पास सारी लिस्ट मौजूद है। सब बता सकता हूं लेकिन यह सरकार का काम है। सरकार सहकारी चीनी मिलों की बात तो कर रही है लेकिन प्राइवेट चीनी मिलों के बकाए पर कुछ भी नहीं बोल रही है। अखिलेश ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि परिवहन निगम की बसों और बस अड्डों पर ध्यान दे। आज भी सरकार को समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए कार्यों का ही जिक्र करना पड़ रहा है। सरकार को बस अड्डों को पीपीपी मॉडल की बजाय अपने पैसे से बनवाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications