सीएम योगी के 'लाल टोपी' वाले बयान, मोटेरा के नए नाम को लेकर क्‍या बोले अखि‍लेश यादव?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा विधानसभा में 'लाल टोपी' पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अखि‍लेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी लाल टोपी से क्यों डरते हैं? उनकी खुद की तस्वीर है लाल टोपी लगाए हुए। बता दें, सीएम योगी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि जनप्रतिनिधि यहां लाल, हरी टोपी लगाकर आते हैं। कहीं लोग इसे ड्रामा पार्टी न मान लें। अखिलेश ने सीएम योगी के 'पटक कर मारने' वाली बात पर कहा कि सदन में सीएम की भाषा देखिए, यह शोभा नहीं देता एक सीएम को। क्या वजह है कि सीएम के मुंह से ठोकना पटक कर मारने की बात आती है। थर्मल प्लांट, एक्सप्रेसवे बनाए जाने की बात जुबान पर नहीं आती है।

akhilesh yadav statement on cm yogi and renaming of motera stadium

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने पर चुटकी ली। उन्‍होंने कहा, 'इसीलिए हमने लखनऊ के स्टेडियम (इकाना) का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रखा था, क्योंकि भगवान के आगे किसी नेता का नाम नहीं हो सकता है। हम तो यूपी सरकार से कहेंगे कि हट जाइए, नौ महीने में एक और स्टेडियम बना देंगे।' बता दें कि मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा (सर्वाधिक दर्शक क्षमता) स्टेडियम है।

अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार दिल्ली वाली (केंद्र सरकार) सरकार की नकल करती है। किसान बिल राज्यसभा में संख्या न होने के बावजूद पास किया गया। वही नकल यूपी सरकार ने विधान परिषद में किया। बहुमत को दबाकर बिल पास करवा रही है। सभी एमएलसी धरने पर थे, लेकिन किसी की परवाह नहीं की। अखि‍लेश ने कहा कि ये सरकार जनता का अपमान कर रही है। सदन के बहुमत का अपमान कर रही है। यूपी सरकार के बजट पर पर बोलते हुए अखि‍लेश ने कहा, अगर दिल्ली की सरकार बड़ी-बड़ी चीजें बेच रही हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार छोटी-छोटी चीजें बेच रही हैं। यह पहली सरकार है जिसका कोई विजन नहीं है। जो सरकार अपने संकल्प पत्र को भूल जाए उससे क्या उम्मीद करते हैं आप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+