यूपी विधानसभा चुनाव के सर्वे को लेकर क्या बोले अखिलेश?
लखनऊ। होटल ताज में आयोजित स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर समिट कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम दोबारा सरकार में आये तो लखनऊ मेट्रो में बैठकर दूसरा बजट पेश करने आयेंगे। अखिलेश ने कहा कि लोग कहते हैं कि मुझे अनुभव नहीं है, प्रदेश में साढ़े चार मुख्यमंत्री है, लेकिन अब काम सीख लिया है तो सोच लो अगर अब दूसरा मौका मिला तो कितनी तेजी से काम होगा।
25 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट में 6 हजार करोड़ शिवपाल के विभागों को

मीडिया को लिया आड़े हाथ
मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हे टीवी वाले लोगों मुझे नहीं पता तुम्हारा मुनाफा कहां से आता है। हमारी घटना तो टीवी पर बहुत दिखायी गयी, लेकिन गुड़गांव में एक ही महिला के साथ दो बार रेप हुआ उसे कितना बार टीवी पर दिखाया गया है। जरूरी नहीं है कि टीवी पर जो दिखाया गया है सच है।
सर्वे पर बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि हम चैनल के सर्वे पर कोई गलतफहमी नहीं पाल रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है टीवी वालों का हिसाब किताब सही हो रहा है। हमें अपने काम पर भरोसा है और हम फिर से सरकार बनायेंगे।
मेट्रो की रफ्तार देश के सामने उदाहरण
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने जिस रफ्तार से मेट्रो का काम किया है वह देश के सामने एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी राज्य में एक साथ इतनी मेट्रो नहीं बन रही है जितनी यूपी में बन रहा है। हमने गृहमंत्री के संसदीय क्षेत्र में मेट्रो चलायी तो प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जल्द मेट्रो का काम शुरु करायेंगे।
लोगों के हाथों में देखना चाहते हैं लैपटॉप, लेकिन हमारे लैपटॉप को बताया था झुनझुना
लैपटॉप वितरण योजना पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज गृहमंत्री व प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह लोगों के हाथ में लैपटॉप देखना चाहते हैं, लेकिन जब हम लोगों को लैपटॉप बांट रहे थे तो लोग इसे झुनझुना कह रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम फिर से लैपटॉप बाटेंगे।
अखिलेश ने कहा कि हमने जो लैपटॉप दिया है उसमें आज तक किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आयी है, इससे आप लैपटॉप की गुणवत्ता का अंदाजा लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लैपटॉप खोलने पर मेरी और नेताजी की तस्वीर दिखती है, जिसे अगर आप कभी हटा नहीं सकते हैं, अगर इसे हटाने की कोशिश की जाएगी तो लैपटॉप खराब हो जाएगा।
पीएम ने हमारी अनदेखी की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पांच करोड़ पौधे लगाये लेकिन पीएम ने हमे पूछा तक नहीं, जबकि दुनिा की प्रेस ने महारी तारीफ की, हमारे बारे में लिखा।
भाजपा वाले मोहब्बत भी नहीं करने देंगे
भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग जानबूझकर जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जो झूठ पर आधारित थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग मोहब्बत भी नहीं करने देंगे, बरेली में जो हुआ लोग जानते हैं।
भाजपा नेता को दो कुत्ते मिल गये
आजम खां की भैस के प्रकरण पर बोलते हुए अखिलेश यादन ने कहा कि अगर भैंस खो जाए तो जल्दी मिल जाती है, अच्छा हुआ की भाजपा के नेता का कुत्ता खो गया और पुलिस ने उसे ढूंढ लिया।अब उन्हें दो कुत्ते मिल गये हैं, एक दिल्ली व एक आगरा से मिल गया है।
तिरंगा यात्रा पर चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि आप पता नहीं कौन सी यात्रा निकालेंगे, देश के लोग 15 अगस्त को झंडा फहराते हैं लेकिन भाजपा के लोग ना जाने कब तक झंडा फहरायेंगे, मैं झंडा फहराने के खिलाफ नहीं हूं लेकिन यह देखना होगा कि आप लोगों को किस ओर ले जाना चाहते हैं।
कांग्रेस लायेगी उंची जात का मुख्यमंत्री, भाजपा के पास एक भी नहीं
कांग्रेस पर भी अखिलेश यादव ने सीधा हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि हम उंची जांत का मुख्यमंत्री लायेंगे। आप सोचिये ये लोग किस तरह की सोच रखते हैं, आज भी जाति के आधार पर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले हमपर आरोप लगाते हैं कि साढे पांच मुख्यमंत्री है, लेकिन आप तो एक मुख्यमंत्री नहीं ला पा रहे हो।
अधिकारी जायेंगे जेल
कानून व्यवस्था का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस के लोग अच्छे भी हैं खराब हैं, कई ऐसे अधिकारी भी हैं जो दूसरी पार्टी से मिले हुए हैं और वह नहीं चाहते हैं जो डायल 100 की सुविधा शुरु हो। वह इस कार्यक्रम में अडंगा लगा रहे हैं, लेकिन हमारे पास ऐसे चीफ सेक्रेटरी हैं जो सीधे बोलते हैं अगर कोई हमारा कार्यक्रम रोकेगा उसे जेल भेज देंगे। ऐसे में चीफ सेक्रेटरी की भी साख का सवाल है। अखिलेश यादव ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी का नाम जरूर दीपक सिंघल है, लेकिन मैं उनके साथ खड़ा रहुंगा और कोई भी फाइल नहीं रुकने दुंगा।












Click it and Unblock the Notifications