'मैं केंद्र सरकार की तब तारीफ करता जब...,' ऑपरेशन गंगा को लेकर अखिलेश ने कही ये बात

लखनऊ, 07 मार्च: उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान भारत सरकार द्वारा भारतीयों को वापस लाने को लेकर अखिलेश ने कहा कि वाराणसी में चुनाव की वजह से 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ना जाने कौन से अंतरराष्ट्रीय पहचान का दावा करती है। केंद्र सरकार यूक्रेन से भारतीयों का रेस्क्यू करने में असफल रही है। अगर उन्होंने भारतीयों को सीधे यूक्रेन से रेस्क्यू किया होता तो मैं इसकी तारीफ करता।

Akhilesh Yadav says BJP led Centre failed to evacuate Indians from ukraine

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को अभूतपूर्व विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे। पूर्वांचल को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया गया। वो उतना ही बना है जितना समाजवादियों ने बनाया था, अभी भी वे आगे नहीं जोड़ पाए।

सातवें चरण के लिए मतदान जारी, 10 मार्च हो आएगा परिणाम

Recommended Video

    Punjab Election 2022: चुनाव नतीजों से पहले Amit Shah से मिले Captain Amarinder | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण है। 7 मार्च को सातवें चरण के तहत राज्य के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण के चुनाव में कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी 54 सीटों पर कड़ी सुरक्षा और कोविड गाइडलाइन के साथ वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इस चरण के साथ ही यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा और 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+