BJP ने किसानों की आय दोगुनी करने का जुमला दिया था, आज सड़कों पर ला दिया: अखिलेश

लखनऊ, 23 जून: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का जुमला दिया था, लेकिन आज उन्होंने किसानों को सड़कों पर ला दिया है। दरअसल, अखिलेश ने एक अखबार में छपी तस्वीर की कटिंग शेयर करते की। इस फोटो मकई की फसल सड़कों पर सुखाई जा रही है।

akhilesh yadav said BJP government brought farmers on the streets

'क्या यही है भाजपा के विकास का रास्ता'

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, ''बांगरमऊ (उन्नाव) में वैकल्पिक व्यवस्था व जगह के अभाव में मकई की फसल सड़कों पर सुखाई जा रही है। क्या यही है भाजपा के विकास का रास्ता।'' इससे पहले अखिलेश ने यूपी सरकार पर कोरोना वायरस से हुई मृत्यु के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया था। अखिलेश ने ट्वीव में दावा किया था, ''सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से ये भंडाफोड़ हुआ है कि 31 मार्च, 2021 तक के कोरोनाकाल में 9 महीनों में उप्र के 24 ज़िलों में मृत्यु का आँकड़ा सरकार द्वारा दिये गये आँकड़ों से 43 गुना तक अधिक है।'' उन्होंने आगे लिखा, ''भाजपा सरकार मृत्यु के आँकड़े नहीं दरअसल अपना मुँह छिपा रही है।''

अखिलेश ने कहा- भाजपा हार जाएगी यूपी चुनाव

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अखिलेश ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव हार जाएगी, क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी प्रमुख दलों के बजाए समान विचारधारा वाले छोटे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। अखिलेश किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, "बड़ी पार्टियों के साथ मेरा अनुभव अच्छा नहीं है, मैं उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करूंगा।" उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की 403 सीटों में से 300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+