अखिलेश ने वीडियो पोस्ट पर सीएम योगी पर कसे तंज, लिखा- 'ठाठा बाबा के राज में पुलिस का हाल'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में पुलिस-प्रशासन मुस्तैदी के दावे करता है लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो उस दावे पर सवाल खड़े कर रहा है। यह वीडियो लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। लखनऊ कमिश्नरेट खुद को हाईटेक कहता है कि लेकिन उसी की पुलिस पीआरवी गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए धक्का मारना पड़ा। बताया जा रहा है कि वाहन में तकनीकी खराबी आ गई थी। वायरल वीडियो में पीआरवी 0491 को कुछ लोग धक्का मारकर स्टार्ट करा रहे हैं। इस वीडियो को ट्वीट कर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसे हैं।

Akhilesh Yadav posted video and commented on CM Yogi govt

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-ये है ठाठा बाबा के राज में पुलिस का हाल, है धक्कम धक्का डबल इंजन की सरकार। अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ठाठा बाबा कहते हुए लिखा कि उनके राज में पुलिस का यह हाल है और डबल इंजन की सरकार इसी तरह धक्के से चल रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इसको लेकर प्रदेश में पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

अलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन को धक्का मारकर स्टार्ट करने के वीडियो पर जिम्मेदार अधिकारी कोई भी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार नहीं हुए। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन में बैठी थी और उसको धक्का मारने के लिए आसपास के गरीब लोगों को लगाया गया। पुलिस ने इस बारे में यह कहा है कि कहीं कोई घटना हो जाती है तो उसके नजदीक जो भी पीआरवी टीम होती है, वह मौके पर चली जाती है। घटनास्थल पर जाने के लिए कई गाड़ियां गश्त पर रहती हैं इसलिए इस वीडियो को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+