किसानों के मुद्दे पर अखिलेश का भाजपा पर तंज, कहा- जिसकी तासीर में जहर है वो चीज कैसे बदलेगी?
Akhilesh Yadav Lashed Out At Bjp Government Over Farmers Issue: लखनऊ। कृषि कानूनों (Farm Laws) को रद्द करने की मांग को लेकर किसान (Farmers) एक महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं। केंद्र सरकार की किसानों के साथ कई बार बैठक हो चुकी है, बावजूद इसके अभी तक बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। इसी बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शायराना अंदाज में ट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'बदलने का चाहे करें वो वादा कड़वाहट को मिठास में, पर जिसकी तासीर में जहर है वो चीज कैसे बदलेगी?'

चित्रकूट दौरे पर हैं अखिलेश यादव
अखिलेश यादव चित्रकूट दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह वह कामदगिरि मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ 5 किलोमीटर की कामदगिरि परिक्रमा की। सिया राम कुटीर पहुंचकर भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले गुरुवार को अखिलेश यादव ने कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर पहुंचकर रोपवे से लखन लाल के दर्शन किए थे। अखिलेश ने यहां खिलौनों की दुकानों से खिलौने भी खरीदे थे।
बदायूं गैंगरेप मर्डर मामले में भाजपा सरकार को घेरा
बदायूं गैंगरेप हत्याकांड पर यूपी की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार ने सब को धोखा दिया है। अखिलेश ने कहा, 'हम भगवान के दरबार में खड़े हैं, जो बदायूं में हुआ है, क्या कोई कल्पना कर सकता है कि धर्मस्थल में ऐसी घटना हो सकती है। वहां का पुजारी ऐसी घटना में शामिल हो। हम तो भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि ये सरकार जाए।' अखिलेश ने जनता से अपील करते हुए भाजपा सरकार को हटाने की अपील की। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने फूट डालने का काम किया है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications