महिला दिवस पर अखिलेश ने दिया छात्रों को मुफ्त बस की सौगात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्राओं के लिए अखिलेश सरकार ने खास तोहफे का ऐलान किया है। अब छात्र-छात्राओं को सिटी बसों में फ्री में सफर करने का तोहफा मिल सकता है। अखिलेश सरकार पहले चरण में लखनऊ और इलाहाबाद मे छात्र-छात्राओं को मुफ्त में सिटी बसों में सफर करने का तोहफा देगी। इसके लिए खास तौर पर 16 स्पेशल बसें चलायी जायेंगी।

अब लखनऊ में साइकिल पथ के बाद साइकिल पार्किंग होगी फ्री

Akhilesh yadav gives free bus service to students in Lucknow and Allahabad

इस योजना की शुरुआत आज यानि महिला दिवस के मौके पर शुरु की जाएगी। परिवहन मंत्री यासर ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को लाने और ले जाने के लिए यह सुविधा दी जा रही है। इसके लिए लखनऊ में खास तौर पर 10 बसे जबकि इलाहाबाद में छह बसें चलायी जायेंगी।

छात्रों को दी जाने वाली इस सुविधा के लिए इस रूट पर आने वाले कॉलेज और विश्वविद्यालय के प्राक्टर और वीसी से बात करके तय किया जाएगा। इन बसों में छात्र-छात्राओं के अलावा किसी को भी बस में नहीं बैठाया जाएगा। यह बस सुबह और शाम को दोनों ही पालियों में बस चलायी जाएगी। इन बसों में सफर करने वाले छात्र एवं छात्राओं को लखनऊ विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय का अपना परिचय पत्र दिखाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+